भोपाल, कोलार रोड थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को पुलिस ने कोटा राजस्थान से बरामद किया है। इस मामले में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक कोलार थाने से 19 मई को नाबालिग के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पताचला कि गुम हुई नाबालिग कोटा में है। इसके बाद पुलिस कोटा पहुंची। जहां नाबालिग को बरामद किया और आरोपी दिलप कुमार निवासी ग्राम अकोदिया कोटा को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग ने बताया कि दिलीप उसके पड़ोस में आया था, इस दौरान उससे दोस्ती हो गई। शादी का झांसा देकर दिलीप ने नाबागि को कोटा बुला लिया था। जहां उसे किराए के घर में रखा था।