बस्ती जून उत्तर प्रदेश। के बस्ती जिले के मंडल मुख्यालय पर निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला की प्रगति जानने के लिए बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज एसपी गोपालकृष्ण चौधरी के संग निर्माण स्थल का जायजा लिया। लालगंज थानाक्षेत्र के खमोखर में करीब 48 करोड़ 23 लाख की लागत से बन रहे फोरेंसिक लैब की निर्माण एजेंसी के अभियंता ने बातचीत की। आईजी ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा करा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण हो जाने पर परिक्षेत्र के बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस की इलेक्ट्रानिक सक्ष्यों के आधार पर विवेचना काम आसान हो जाएगा। केस की विवेचना से संबंधित तथ्यों की अपने ही रेंज में तत्काल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने लगेगी, उसे अनावश्यक भाग-दौड़ से भी मुक्ति मिलेगी। बताया कि पहली जुलाई से लागू नए कानून के अनुसार केस की विवेचना इलेक्ट्रानिक व वीडियो साक्ष्यों के आधार पर होगी। ऐसे में फोरेंसिक लैब का महत्व बढ़ जाता है।