

अनुराग लक्ष्य, 15 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 24 को प्रयागराज के सत्र न्यायाधीश संतोष राय के कर कमलों से उजाला शिखर मीडिया ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण पर विगत 18 वर्षों से सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही संस्था ग्लोबल ग्रीन्स के साथ मिलकर एक माह तक चलने वाले समर काॅमपटीशन का उद्घाटन करवा कर आरम्भ किया । देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे मां स्मिता मालवीय और पिता आलोक मालवीय के 8 वर्षीय बडे़ सुपुत्र मास्टर अद्विक मालवीय जो कि दिल्ली के
New Era Public school Mayapuri के Class -1st
के विद्यार्थी हैं उसने बिगड़ते पर्यावरण के कारण प्रदूषित हो रही अपनी पृथ्वी का उत्कृष्ट चित्र बनाया और उजाला शिखर के समर कांपटीशन में प्रतिभाग किया है। नई पीढ़ी के इन बच्चों
के लिए पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना सभी बड़ों की पहली और अनिवार्य ज़िम्मेदारी है ।