बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सीडीपीओ विक्रमजोत को उनके दफ्तर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पति ने जान से मारने की धमकी दे डाली। सीडीपीओ बलराम सिंह ने थाना छावनी में केस दर्ज कराया है। सीडीपीओ ने बताया कि वह बाल विकास पुष्टाहार विभाग विक्रमजोत में सीडीपीओ के रूप में कार्यरत है। उनके दफ्तर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पति पवन यादव निवासी ग्राम अकला बुधवार को दिन में आकर गंदी भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा। सीडीपीओ का कहना है कि पवन यादव गुंडा किस्म का व्यक्ति है। जो मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। कोतवाली छावनी राजेश तिवारी ने बताया कि सीडीपीओ ने लिखित में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।
—