बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नौ लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट 110 जी के तहत कार्रवाई की है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के उचवा मोहल्ला नरहरिया निवासी विष्णु सोनकर, विक्की सोनकर, अर्जुन सोनकर, देईपार (जोगीवारी) निवासी शनि गोसाई, राहुल, रसूलपुर गांव निवासी धीरज कुमार, सोनहटी बुजुर्ग निवासी सौरभ, संजय कालोनी निवासी चन्द्रशेखर और आशु पासवान की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।