बलात्कार की सनसनीखेज वारदात

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती ।जिले लालगंज थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेले पाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था। चार माह की गर्भवती होने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने आरोपी आकाश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल सीओ रुधौली ने शुरु कर दी है। तहरीर के मुताबिक दलित परिवार किशोरी उसके घर के पूरब बर्तन धुलने जाती थी। वहीं से आरोपी मिलने-जुलने लगा और जब घर पर कोई नहीं होता तो लड़की से बलात्कार करता था। पहले पीड़िता ने इसके बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब परिवार ने उसके शरीर में बदलाव देखा और पेट दर्द बताने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि वो चार माह की गर्भवती है। उससे जब गर्भावस्था के बारे में पूछा गया तो उसने अपने परिवार को बताया कि जब भी वो लोग घर से बाहर चले जाते तो आरोपी मौका देखकर उसे जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाया करता था। बुधवार को लड़की के पिता ने उसको लेकर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आकाश गुप्ता निवासी ग्राम खोरिया के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी / एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *