बच्चों से काम कराने वाले जाएंगे जेल

बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शासन की ओर से चलाए जा रहे बालश्रम / भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एएचटीयू टीम ने मंगलवार को चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर छह बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया। एएचटीयु प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि एएचटीयु व श्रम प्रर्वतन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आवास, दुकान, होटल-ढाबा, ऑटोमोबाइल को बालश्रम अधिनियम के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी दौरान रूधौली के थानाक्षेत्र के चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों से बाल श्रम करते हुए छह बच्चों को रेस्क्यू किया गया। भविष्य में बालश्रम ना कराने की चेतावनी देकर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर सभी प्रतिष्ठानों के मालिको को भविष्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम न कराने की हिदायत दी गई। अभियान में श्रम प्रर्वतन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी, विनय दुबे, मुख्य आरक्षी अरुण यादव, आरक्षी ओमप्रकाश, विशाल सोनी व महिला आरक्षी अनीता यादव शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *