युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

बस्ती। प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। लालगंज थानाक्षेत्र के बाघापार गांव निवासी योगेन्द्र कुमार शुक्ल (28) प्रयागराज में किराए का मकान लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके घर में बेटे की तैयारी को लेकर बड़ी आस बनी हुई थी। परिवारवालों के मुताबिक सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उनकी लाश कमरे की छत की कुण्डी से लटकती हुई पाई गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक योगेन्द्र प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के ईडब्ल्यूएस कालोनी गोविन्दपुर में किराए का कमरा लेकर तैयारी कर रहे थे। घरवालों ने बताया कि अभी एक हफ्ता पहले ही घर से वह प्रयागराज गए थे किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया इसको लेकर परिजन भी हतप्रभ हैं। प्रयागराज के शिवकुटी के थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी परिवार को दी थी।आनन-फानन में घर के लोग प्रयागराज पहुंचे शव का पीएम कराकर उसे घर लाकर मंगलवार को अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *