3 साल तक करता रात दुष्कर्म, शादी करने के बहाने

बस्ती। जून  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि थाानाक्षेत्र के ही ग्राम कुनगाई खुर्द निवासी रामकदम उसके साथ लगातार तीन वर्षों से दुष्कर्म करता आ रहा था। पहले उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया उसके बाद वीडियो वायरल कर व समाज में बदनाम करने का डर दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने उससे शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। मारपीट कर उसे जान से मारने की ध्मकी दी जाने लगी। घटना के बाबत पूछे जाने पर एसओ रामफल चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रामकदम वर्मा, अजय, रामकरन यादव, रामजन्म व रामशब्द के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। पीड़िता का मेडिकोलीगल करा दिया गया है। और जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *