–
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौआ गांव से एक परिवार मंगलवार की सुबह अयोध्या गया था। सरयू में स्नान करने समय दो सगे भाई व एक मौसेरे भाई-बहन गहरे पानी में डूबने लगे और वंहा पर तैनात जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने तीन लोगों को डूबते समय बाहर निकाल लिया और एक किशोर डूब गया काफी देर बाद खोजबीन के दौरान सरयू में जाल डालने के बाद उसे निकाला गया और उसे इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गए जंहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पंचायतनामा कराकर अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। जानकारी के अनुसार सल्टौआ गांव निवासी रिटायर सेनाकर्मी रमेश मिश्र सोमवार को अपने दोनों कवि उर्फ मानव (15), मानस (16) व बेटी पलक को साथ लेकर अयोध्या ससुराल गए थे। वह बच्चों को ससुराल में छोड़कर घर वापस आ गए। मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे उनके बच्चे अपनी मौसी व अन्य बच्चों के साथ अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने चले गए थे। स्नान करते वक्त कवि उर्फ मानव, मानस अपने मौसेरे भाई अनुज (17) व बहन अनविशा (10) पुत्री संजय तिवारी निवासी नौगढ़ थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के साथ हैलीपैड के सामने सरयू नदी के गहरे पानी में डूबने लगे और वहां मौजूद लोगो के शोर मचाने पर तैनात स्थानीय जल पुलिस व गोताखोर तत्काल तीन बच्चों को डूबने से बचा लिए। लेकिन कवि उर्फ मानस को नहीं बचा सके। जल पुलिस व गोताखोरों की ओर से काफी खोजबीन करने के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो जल पुलिस ने सरयू में जाल डाल कर किशोर का शव बरामद किया। और मृतक की पहचनान कवि उर्फ मानव के रूप में हुई। केन्द्रीय विद्यालय बस्ती में 11 वीं का छात्र था। उसके मौत की खबर से गांव में खामोशी छा गई है।