मधुमेह से बचाव के तरीके

प्रयागराज । भारतीय योग संस्थान प्रयागराज द्वारा आयोजित पंच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सर्वेश पाण्डेय जिला मंत्री द्वारा किया गया।
इस दौरान गहरा लंबा स्वास ॐ ध्वनि, सूक्ष्म व्यायाम राजेश जायसवाल, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश पूर्वी, हस्तोथनासन, पादहस्तासन डॉ. रेखा श्रीवास्तव, अर्धमत्स्येंद्र आसन, उष्ट्रासन किरन तिवारी केंद्र प्रमुख आजाद पार्क महिला द्वारा कराया गया।  हास्य आसन उमेश प्रकाश सिंह तथा रमेश अग्रहरि, शिथिलासन दाएं और बाएं तथा लुढ़कना सर्प आसन लक्ष्मी मिश्रा, झूलना लुढ़कना आसन, मर्कट आसन की तीसरी स्थिति विनोद सचदेवा क्षेत्रीय मंत्री द्वारा कराया गया। इसके अलावा नेत्र सुरक्षा क्रियाएं उषा साहू, उज्जायी प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम भारतीय योग संस्थान आजाद पार्क के संस्थापक आरपी राय द्वारा कराते हुए मधुमेह रोग के उपचार में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मधुमेह रोगी के लिए भोजन के विषय में राजेश जायसवाल सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश पूर्वी द्वारा बताया गया कि प्रातः उठते ही एक दो गिलास गुनगुना पानी पिएं, गर्मी के मौसम में ताजे पानी का सेवन किया जा सकता है। रात को 3 से 4 ग्राम मेथी दाना एक कप पानी में भिगोकर प्रातः खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने को खा लें तथा पानी पी लें, उन्होंने फलों में संतरा अमरुद जामुन आंवला आदि फलों के सेवन पर बल दिया। सायं का भोजन सूर्य डूबने से पहले करें तो उत्तम है। बताया कि सूर्यास्त के एक घंटे के अंदर तो अवश्य ले लें तथा पेट भरकर कभी भी न खाएं केवल आधा पेट पानी की और आधा पेट भोजन से भरें चौथाई पानी से तथा चौथाई वायु के लिए रखें। उन्होंने भोजन से आधा घंटा पहले तथा आधा घंटे बाद और आवश्कतानुसार पानी लेने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *