बस्ती उतर प्रदेश के बस्ती जिले में परसरामपुर थानाक्षेत्र के मोहनपुर निवासी तुंगनाथ वर्मा (40) की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तुंगनाथ की बाइक पांच दिन पहले अनियंत्रित होकर पलट गई थी। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पहले जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया था। मेडिकल कालेज लखनऊ में तीन दिनों तक उपचार के दौरान रात में दम तोड़ दिया। इनकी मृत्यु से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Post Views: 169