पुलिस द्वारा वांछित अंतर्जनपदीय चोर को 01 अदद चोरी की स्कूटी के साथ किया गया गिरफ्तार

बस्ती – जिले के थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा वांछित अंतर्जनपदीय चोर को 01 अदद चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी बताया है कि थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2024 धारा 380,411 आईपीसी से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त 1- अरविन्द शुक्ला पुत्र कल्लू प्रसाद शुक्ला साकिन सोनरई थाना इकौना जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 20 वर्ष को ग्राम मडेरिया तिराहा थाना परसरामपुर से दिनांक 09.06.2024 को समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया एवं चोरी किया हुआ एक अदद स्कूटी मोटरसाइकिल नं0 यूपी 32 जीपी 7138 बरामद किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 सतीश कुमार राय थाना परसरामपुर जनपद बस्ती , हे0का0 विनोद कुमार यादव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *