कांग्रेस दफ्तर पर जश्न का माहौल, लड्डू बांटकर मनाई खुशी

बस्ती में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत, कांग्रेसजनों में खुशी की लहर
इंडिया गठबंधन की शानदार जीत, कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

बस्ती, 04 जून। बस्ती लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के रामप्रसाद चौधरी ने 100958 वोटो से दो बार के सांसद हरीश द्विवेदी को चुनाव हरा दिया। उत्साहित कांग्रेसजनों ने पार्टी दफ्तर पर लड्डू बांटकर साथियों का मुंह मीठा कराया और शानदार जीत की बधाइयां दी। बस्ती लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला था। आपको बता दें 2019 के लाकसभा चुनाव में राम्रपसाद चौधरी हरीश द्विवेदी के मुकाबले 30,354 वोटों से पीछे रह गये थे।

लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन की रणनीति, कांग्रेस के न्याय पत्र के चलते अनुकूल माहौल बना और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराया। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा 2024 का लोकसभा चुनाव जनता ने खुद लड़ा है। भारत जोड़ों यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, गरीबों और असहायों का दर्द समझा और उनकी बुनियादी जरूरतों को न्याय पत्र का हिस्सा बनाया। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नर्वदेश्वर शुक्ल, मो. रफीक खां, प्रशान्त पाण्डेय, वीरेश कुमार सिंह, रामभवन शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्रा, अनिल भारती, लालजीत पहलवान, अशोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजकपूर, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, आशुतोष पाण्डेय, गिरजेश पाल, रामबचन भारती, अवधेश सिंह, नफीस अहमद, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सरवर अंसारी, रूपेश पाण्डेय, मो. अशरफर अली, यशराज केके, सर्वेश शुक्ला, विनय तिवारी, मो. सिद्धीक, मनीष सिंह, बबलू गुप्ता, नन्हे तिवारी, इस्माइल आदि मौजूद रहे।

अशोक श्रीवास्तव
मो.न. 7007259802

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *