ऐतिहासिक जीत पर लोगों ने बाटी मिठाइयां

बस्ती। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को लगभग एक लाख 9 सौ अट्ठावन मतों  से मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद कांग्रेस के जिला महासचिव ई. राज बहादुर निषाद, जिला सचिव  सोमनाथ निषाद ‘संत जी’ पीसीसी सदस्य सीमा निषाद के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।
कांग्रेस के जिला महासचिव ई. राज बहादुर निषाद ने कहा कि यह चुनाव परिणाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेताओं के साझा प्रयास से मिला है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने, मंहगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर बडा जनादेश है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से  विनोद निषाद, अखिलेश साहनी, रामपाल निषाद, अजीत गौतम, अशोक चौधरी के साथ ही अनेक कांग्रेस नेता, पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *