बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भी किशोर बताया गया है। किशोरी को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बात की शिकायत पीड़िता की मां ने ननिहाल में रह रहे आरोपी किशोर की मामी की तो उल्टे उसे ही जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। दर्ज रिपोर्ट में किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी लालगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है वह कोतवाली क्षेत्र में अपनी मामी के घर पर रहता था। उसने किशोरी को डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बना लिया।इस घटना के बाबत पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर व उसकी मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।