यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत, एक को बचाया

प्रयागराज दरियाबाद क्षेत्र में तीन दोस्त एक साथ यमुना में नहाने के लिए गये थे। जहां दो बच्चे नहाते समय गहरे पानी में समा गये। पानी की धारा में जाने से दोनों की मौत हो गयी। शोर मचाने पर मौजूद गोताखोरों ने एक को डूबने से बचा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके का रहने वाला रोमान (15) अपने दोस्त सैफ (18) और बबलू के साथ दरियाबाद स्थित जोगीघाट पर यमुना स्नान करने गया हुआ था। तीनों एक साथ घाट के किनारे पर नहा रहे थे। इसी बीच सैफ और रोमान नहाते हुए आगे बढ़ गये और गहरे पानी में समाने लगे। दोनों को डूबता देख आस पास रहे लोगो ने शोर मचाया तो मौके पर शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर पानी में दोनों को बचाने के लिए कूद गये।
पानी में बहाव अधिक होने के कारण दोनों डूब गये, वहीं गोताखोरों बबलू को बचा लिया। युवकों के डूबने की सूचना अतरसुइया पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शवों को तलाशने का कम शुरु करा दिया। काफी देर के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना घरवालों को मिली तो वह घाट पर ही बिलखते हुए पहुंच गये। पुलिस ने रोमान और सैफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *