पुरानी रंजिश में प्रधान पर जानलेवा हमला हालत गंभीर

पौली  20 मई धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव के प्रधान के ऊपर गांव के ही कुछ मनबढो ने पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मारने पीटने से बचाया। प्रधान को घायल अवस्था में लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा तथा घटना की तहरीर थाने पर देकर कार्रवाई की माफ किया पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 थाने पर दी गई तहरीर में प्रधान पौली अताउलहक पुत्र अब्दुल हक ने लिखा है कि वह अपने परिवार को पहुचाने गौवापार गए थे। वापस घर आ रहे थे अभी पौली चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि राजकुमार, मनोज कुमार, राधेश्याम दो अज्ञात लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे ।लाठी डंडे व धारदार हथियार से मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मारने पीटने से बचाए तथा अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया ।पुलिस तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला, गाली गुप्ता देने, जान माल की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *