बस्ती 18 मई , क्या समय आ गया है पैसा ही सबकुछ हो गया है परिवार होते हैसाथ रहने के लिए लेकिन आज पैसों के लिए एक पत्नी ने अपनी पति की हत्या करदिया है। आईये जाने पूरी खबर विस्तार से। जिले मे शनिवार को परशुरामपुरथाना क्षेत्र के रतनपुर गांव मे एक पत्नी ने पति की हत्या करके फरार होगयी है। आपको बताते चले कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांवराजमणिवर्मा (45) ने एक हफ्ते पहले अपनी जमीन 4 से 5 लाख रूपये में बेंची थीजिसके पैसे को लेकर पत्नी प्रभावती से कहा सुनी हो रही थी इतने मे दोनोके बीच मारपीट की घटना घट गयी इस दौरान पत्नी प्रभावती ने राजमणि के उपरधारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया औरउसकी मौत हो गयी है। मौत होने के बाद पत्नी घर से फरार हो गयी है। घटनाकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Post Views: 535