,शिवाजी पार्क में उमड़ा जनसैलाब,, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार,

अनुराग लक्ष्य, 18 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी को एक नया रंग और एक नई क्रांति लाने वाले देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का मुम्बई वासियों ने पूरे जोश ओ खरोश के साथ स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव 2024 को अपनी फतह की मुहर लगाने के लिए शुकवार शाम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शिवाजी पार्क पहुंचे।
साथ ही मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे की उपस्थित को भी जनता ने हाथों हाथ लिया।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 10 वर्षों की सफलता और अपने किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी ताकत के तौर पर पूरे विश्व में जाना और पहचाना जाए। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि में आपको विकसित भारत सौंप का जाना चाहता हूं। अपनी बात जारी रखते हुए देश के बहुत मुद्दों के साथ यह भी कहा कि आज़ादी के बाद गांधी की सलाह पर अगर कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता तो भारत आज पांच दशक आगे होता।
मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बहुत ही पुरजोर अंदाज़ में जनता से मुखातिब होते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए में आज आपके समक्ष पेश हुआ हूं।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो सत्ता में नहीं आने वाले, उनके बारे में क्या बोला जाए। वोह इस लड़ाई से बाहर हैं।
मुस्लिम समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने तीन तलाक खत्म करने का सेहरा मोदी जी के सर बांधते हुए कहा कि यह सिर्फ मोदी जी ही कर सकते थे, और उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को यह सम्मान दिलाया।
मोदी जी की इस् जनसभा में जो जनसैलाब उमड़ा, वोह अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *