प्रयागराज सचिव जिला विधिक सेवा कार्यक्रम प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा किशोर न्याय बोर्ड,राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, राजकीय महिला शरणालय, राजकीय बालग्रह बालिका, राजकीय बाल गृह शिशु तथा बाल कल्याण समिति का औचक निरीक्षण किया गया।
बाल कल्याण समिति के यहां बीती 18 मई को 93 बच्चे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए थे। उनमें से 18 बच्चों को बाल कल्याण समिति के अधीन रखा गया था। बाल कल्याण समिति से सभी बच्चों को अभिभावक के साथ छोड़ दिया गया और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा बाल कल्याण समिति को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह सभी बच्चों से व्हाट्सएप पर वार्तालाप करें व उसका रजिस्टर बनाकर छह माह तक उक्त कार्रवाई कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आख्या प्रेषित करे। अन्य संप्रेषण गृह में समस्त चीज सुरक्षित एवं संगठित पाई गई। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।