बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के गौर थाना अंतर्गत ग्राम इटवहरा निवासी राज गौड़ पुत्र राम ललक ऊर्फ नाके गौड़ उम्र 19 वर्ष सोमवार को दोपहर बाद पंखे की कुंडी में प्लास्टिक के रस्सी से अपना गला बांधकर आत्महत्या कर लिया घर में पिता रोजी रोजगार के लिए ठेला चलाने बाजार गए थे राज दो भाई थे जिसमें यह छोटा था बड़ा भाई दिल्ली में अपने परिवार के साथ कहीं पर काम करता है मौसी के लड़के अरविंद कुमार ग्राम पैड़ी बुजुर्ग थाना बांसी सिद्धार्थनगर अपने मौसी के घर शाम को 4:00 बजे पहुंचे थे तो अगल बगल वाले से पूछा कि मेरे मौसा जी कहां है लोगों ने बताया कि वह ठेला चलाने गये है राज घर में सोया होगा तो दरवाजा खोला देखा तो कुंडी से लटका हुआ राज दिखा उसने तुरंत उनके घर के अगल बगल वालों को बताया और जाकर के अपने मौसा को गौर से लेकर आए तथा किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके से पुलिस पहुंचकर राज के मोबाइल को अपने कस्टडी में लिया तथा फॉरेंसिक टीम को सूचित किया एस एच ओ गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि फारेसिक टीम आ रही है जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।