कप्तानगंज चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह का हुआ भव्य स्वागत 

बस्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को उनके बस्ती में प्रथम आगमन पर बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या कप्तानगंज चौराहे पर उनका स्वागत किया। बता दें कि कई दिनों से राज किशोर सिंह व बृज किशोर सिंह “डिंपल” के भाजपा में आने की बात चल रही थी लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार था। विगत दो दिन गृह मंत्री अमित शाह ने राज किशोर सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। रविवार को बस्ती में प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह भाजपाइयों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कप्तानगंज में भाजपा नेता विनोद चौधरी,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, रणविजय सिंह “राहुल”,सीपी चौधरी,मोहन मोदनवाल,मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, सभासद विजयसेन त्रिपाठी”पंकज”,नयन कुमार,नवल सिंह,सुनील सिंह,अजीत कुमार,अनिल कुमार गुप्ता, नवनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *