अम्बेडकर नगर।दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र देश मे देश का मुखिया चुनने का महापर्व चल रहा है हम आगामी 5 वर्षो के लिये अपने मत का प्रयोग करते है मत प्रयोग का प्रतिसत अधिक से अधिक हो इसका प्रयास हम सबका नैतिक जिम्मेदारी है और तभी हम एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की श्रेणी में जाने जाते है।सत प्रतिसत मतदान हो इसके अभियान चलाकर लोगो को मतदान के प्रति प्रेरित करने मे काम किया जा जा रहा है ताकि अपने अनमोल मत का प्रयोग अधिक से अधिक लोग करे और एक स्वस्थ सरकार को बनाया जा सके उक्त विचार प्रान्त के सत्संग प्रमुख श्याम बाबू ने वोटर जागरूकता के क्रम में टाण्डा पुराने रामलीला मैदान स्थित ठाकुर जी के मन्दिर में आयोजित बैठक में व्यक्त कर कहा।इस दौरान दर्जन भर लोगो ने एक स्वर में मतदान वाले दिन पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेकर अपने परिवार व पास पड़ोस के लोगो के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान को प्राथमिकता देने तैयारी करने का निर्णय लिया। इस बैठक में राजेश जायसवाल,सन्तोष खत्री,रवि साहू,दीपक कन्नौजिया,शोभना सहित दर्जन भर लोग मौजूद रहे।