गर्मी से कैसे बचे

 

गर्मी में गर्म हवाओं और बढ़ते हुए तापमान से बचाव के लिए सभी से निम्नलिखित बातों पर ध्यान देने की अपेक्षा है-

1- अनावश्यक धूप में निकलने से बचें।
2- समय-समय पर ताजा पानी पिएँ।
3- घर से बाहर जाते समय नाश्ता करके ही निकलें तथा टिफिन एवं पानी की बोतल अवश्य साथ रखे।
4- टिफिन में रोटी/पूरी/पराठा, सब्जी आदि हो सकते हैं।सलाद का प्रयोग अधिक करे।( मैगी, मैक्रोनी, पास्ता आदि से बचें।)
5- रास्ते में प्रयोग के लिए टोपी/छतरी/धूप के चश्मे आदि अपने पास जरूर रखें।
6- कपड़े पूरी बांह के हों और ढीले हों।
7- स्वच्छता अनिवार्य है, अतः वेश(यूनीफॉर्म) धुला हुआ हो, नाखून एवं बाल कटे हुए छोटे हों।
8- घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल अवश्य भरी हुई हो।
9- सामर्थ्य के हिसाब से मौसम के अनुसार फल जूस ले।
10 -नींबू, हरी मिर्च, प्याज,अदरक आदि परम्परागत घरेलू औषधीय तत्वो का प्रयोग करे।
11- सम्भव हो तो ए सी के अपेक्षा प्राकृतिक हवा एवं पंखे का प्रयोग करे।
हम आपसे सहयोग एवं सतर्कता की आशा करते हैं।

आदित्य नारायण
योग प्रशिक्षक/प्रधानाध्यापक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *