अभिनेता साहिल खान पर बुरे दिनों का साया, हुए गिरफ्तार,

अनुराग लक्ष्य, 2 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
कहते हैं कि इन्सान पर जब बुरा वक्त आता है तो उसका साया भी साथ छोड़ देता है। लेकिन अभिनेता साहिल खान के साथ ऐसा नहीं है, उनके चाहने वालों के साथ उनके वकील उनके साथ हैं, और जल्द ही इस गिरफ्तारी का कोई हल निकलेगा।
आपको बताते चलें कि मुंबई साइबर परकोष्ठ के विशेष जांच दल SIT ने महादेव सट्टे बाज़ी ऐप के मामले में अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार कर चुकी है।
एक पुलिस अधिकारी द्वार यह बात सामने आई है। अधिकारी ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेता साहिल खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके कारण उन्हें छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।
इस खबर के आते ही उनके चाहने वाले और मीडिया में सनसनी फ़ैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *