बस्ती मई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव में पुलिया पर खड़े होने के विवाद को लेकर एक युवक ने चाकू से वार कर दिया पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बताते चले कि बरतनिया गांव में पुलिया पर खड़े होने की वजह पूछने पर झगड़ा हो गया इसके बाद युवक को कुछ लोगों ने मारा पीटा और उसके पेट में चाकू से वार कर दिया वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल गुड्डू के पिता घनश्याम ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार रात बेटा गुड्डू अपने साथी उमेश व शंभू के साथ गांव के बाहर पुलिया पर बैठा था तभी कुबेरपुर निवासी विकास दुबौलिया के नटवा जोत निवासी पवन ,बालेंद्र बाइक से आकर खड़े हो गए गुड्डू ने उन लोगों से खड़े होने के बारे में पूछा तो वो लोगों पिटाई करने लगे आरोप है कि विकास ने गुड्डू के पेट, सीने पर चाकू से वार कर दिया।