सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण 

बहराइच 30 अप्रैल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय व पुलिस प्रेक्षक ने के.एस.एस.वी. सुब्बारेड्डी शनिवार नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर बहराइच का निरीक्षण कर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सामान्य प्रेक्षक के लाईज़न आफिसर सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी व पुलिस प्रेक्षक के लाईजन आफिसर सहायक अभियन्ता, लघु उद्योग निगम, चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *