बस्ती – मिली जानकारी के अनुसार थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुंडा अधि0 1970 जिला बदर में जिला बदर अभियुक्त जो मा0 न्यायालय की अवहेलना कर जिला बदर होने के बावजूद भी घर पर ही रह रहा था, को आज दिनांक 27.04.2024 को कप्तानगंज चौराहा टिनीच मार्ग मन्दिर के पास से किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विवरण में शुभम कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी तेलियाडीह महराजगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दूबे जनपद बस्ती , वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती , उप निरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती , का0 अर्जुन यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।