मेरठ , मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में कासमपुर नाले के पास वन विभाग की टीम में शनिवार सुबह तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वन विभाग टीम के साथ रही। कुछ जगह पर पंजे के निशान वन विभाग की टीम को मिले। लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो सके।
अंबेडकर रोड स्थित साधुनगर के पास जंगल में पिछले चार दिनों के अंदर दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक बछड़ा मृत पाया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को फोन कर तेंदुए होने की जानकारी दी थी।
शुक्रवार रात सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण वन विभाग की टीम को जांच करने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को वन्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह वन विभाग की टीम के साथ कासमपुर नाले के पास पहुंचे।
वहां उन्होंने तेंदुए की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन तेंदुए की जानकारी नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम ने बताया कि बछड़े पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है। बछड़े पर हमले तेंदुए की नहीं लग रहे हैं। शाम को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।