बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक घर जल कर खाक एक व्यक्ति झुलसा

पौली।
धनघटा थाना क्षेत्र के महेश्वरपुर गांव में सोमवार को दिन मे लगभग एक बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमे एक घर पुरी तरह तो  लोगों के पक्के घर को आगोश में लिया।  इस घटना में घर में चार साईकिल, रसोई गैस, दुल्हा,अनाज, कपड़े, बिछावन, जेवर के साथ कुछ नगद रुपये भी नष्ट हो गए। इस घटना में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महेश्वर पुर  गांव में सोमवार को एक  बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से छोटेलाल पुत्र टीढी के घर में आग लग गई। आग लगते ही छोटेलाल के परिवार के लोग चिल्लाने लगे। शोर सुन कर लोग उनके घर की ओर दौड़ने लगे। जब तक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग की लपट विकराल हो चुकी थी। इसमें छोटेलाल घर के साथ ही बगल का पक्का मकान अनिल मुकेश ,शंकर  के पक्के  घर को चपेट में ले लिया। जिससे घर में रखा कुछ सामान जल गये इस आग की घटना  में घरो मे रखे अनाज  कपड़े, जेवर के साथ  घर में रखे कुछ नकद रुपये सहित  घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया। गाँव वाले के आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आग बुझाने गांव निवासी  इद्रीश पुत्र बांस अली उम्र लगभग 45वर्ष बिधुत  केबल के सम्पर्क में आने से झुलस गये। जिनका सीएचसी मलौली मे दवा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *