दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। अप्रैल  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने, छेड़छाड़ करने धमकी देने का मामला सामने आया है ।
घटना के  सम्बन्ध  में सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने बताया घटना में शामिल आरोपी को कोतवाली पुलिस थाने के पास से रविवार को अरेस्ट कर लिया है। घटना की जांच-पड़ताल आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यो के आधार पर की जा रही है। पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकोलीगल करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी प्रतीक निवासी फैव्वारा तिराहा, कोतवाली के खिलाफ रेप के प्रयास, छेड़खानी, धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *