अयोध्या। अप्रैल थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई।उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जानापुर निवासी मिट्ठूलाल बिलहरघाट से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। नहर की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था जिससे मिट्ठू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।