बढ़ गई सुराही व मटके की मांग

गर्मी में बढत़ी जा रही सुराही और मटके की मा

गर्मी के इन दिनों में सुराही मटका सहित अन्य मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। शहर से लेकर कस्बों में मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सजी हुईं हैं। मिट्टी के इन बर्तनों को खरीदने के लिए ग्राहक भी इन दुकानों की ओर रुख करने लगे हैं। इससे मिट्टी के बर्तन का कारोबार करने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री भी बढ़ने लगी है।   इसका कारण यह है कि गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए यह सबसे सस्ता और हर जगह उपलब्ध रहने वाला साधन है। इसे रखने के लिए अधिक जगह की भी जरूरत नहीं होती है। इन दुकानों पर हर आय वर्ग के लोग आ रहे हैं, और अपने मनपसंद बर्तन की खरीददारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि जिनके घरों में फ्रिज हैं , वह लोग भी मटका और सुराही आदि की खरीददारी कर रहे हैं। इन दुकानों पर सुराही 75 से 280 रुपये व 60 मटका 180 रुपये में उपलब्ध है। मटका केवल गरीबों का फ्रिज ही नहीं, बल्कि इसके पानी की शीतलता और सोंधी महक से सभी वर्ग के लोग इसके तरफ आकर्षित हो जाते थे। फ्रिज और वाटर कूलरों का पानी पीने वाले लोग भी मटके के पानी को ही पसंद करते हैं , लेकिन आज के समय में फ्रिज व वाटर कूलरों के आने से मटके की माग कम हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *