पौली। पौली विकास क्षेत्र पौली के माडल प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा व प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा शिक्षा सत्र शुरू होते ही सभी विद्यालयों को पुस्तक के मुहैया करा दी गई है। पुस्तक ज्ञान का भंडार है सभी शिक्षकों को पुस्तक का सहारा लेकर शिक्षण कार्य करना चाहिए। जिससे बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो। हमारे शिक्षक लगन और निष्ठा से शिक्षण कार्य कर रहे हैं जिसका फल हमें प्रत्येक विद्यालयों पर देखने को मिल रहा है। परिषदीय विद्यालयों की दशा पूर्ण रूप से बदल चुकी है।
प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने हा कि 155 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 106 बच्चों का पुस्तक मिला था जिसे वितरित कर दिया गया है। कुछ बच्चे अवशेष हैं पुस्तक मिलते ही इन बच्चों को भी दिया जाएगा। पहली बार शिक्षा पत्र के प्रारंभ होते ही पुस्तक मिल गया। जिससे अब बच्चों का पाठ्यक्रम नही पिछडेगा। बच्चे बहुत ही प्रफुल्लित हैं।
कार्यक्रम में ऋषि शंकर यादव, देवी चरन, महेंद्र यादव, आज्ञा राम, बबलू, सुमित्रा, ईशा व माधुरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 208