भरवारी, कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में पंखे का प्लग लगाते समय युवती को करंट लग गया, करंट लगने से युवती बेहोश हो गई,परिजनो ने युवती को बेहोशी की हालत में स्थनीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है ,जहा उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर पंद्रह के सिंघिया के अजय की पुत्री पल्लवी उम्र लगभग 18वर्ष रात में पंखा लगाने के लिए प्लग लगा रही थी,तभी अचानक उसे करंट लग गया, करंट लगते ही वह बेहोश हो गई,परिजनो ने पल्लवी को जमीन पर पड़े देखा तो हड़कंप मचा गया,आनन फानन में पल्लवी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया,जहा अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।