थाना पुरानी बस्ती द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना पुरानी बस्ती के उ0नि0 राहुल गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.04.2024 को मु0अ0सं0- 35/2024 धारा 366, 376 IPC थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती से संबंधित अभियुक्त अनिल सोनकर पुत्र धर्मेंद्र सोनकर निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वालें पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उ0नि0 महेश सिंह बस्ती , उ0नि0 राहुल गुप्ता थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती , का0 हेमंत सिंह थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *