सरयू स्नान घाट पर डूब रहे दो युवक को जल पुलिस द्वारा किया गया रेस्क्यू

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर मनीष कुमार पुत्र नागेंद्र प्रसाद व दूसरा गोविन्द कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम व थाना कुचाय कोट जनपद गोपालगंज ( बिहार) के है जो अयोध्या स्नान के लिए आये थे। जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान अचानक जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे और बचाव बचाव की आवाज सुनते ही जो ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव कांस्टेबल अजय कुमार कृष्ण सिंह, पी ए सी मुख्य आरक्षी छात्रधारी यादव जितेंद्र गोताखोर राधेश्याम मांझी शामिल रहें जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर दोनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *