एकता कपूर की लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर जारी, बोल्डनेस की हदें पार करती फिल्म की कहानी

निर्माता एकता कपूर पिछले काफी समय से फिल्म लव सेक्स और धोखा की दूसरी किस्त लव सेक्स और धोखा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं।अब एकता ने फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर जारी कर दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।टीजर में एमएमएस कांड, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया है।
लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर देखने के बाद किसी का भी सिर घूम जाएगा. लव सेक्स और धोखा 2 के टीजर का यह पहला डोज है. टीजर 18 प्लस है, नाबालिगों के लिए यह टीजर तो बिल्कुल भी नही हैं. टीजर में उर्फी जावेद और पॉपुलर म्यूजिशियन अन्नू मलिक भी दिख रहे हैं. आइए जानते हैं कब रिलीज हो रही है लव सेक्स और धोखा 2
टीजर की शुरुआत ही काफी अश्लील सीन से होती है. टीजर असल में अश्लीलता से शुरू होता है और अश्लीलता पर ही खत्म हो रहा है.
फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 19 अप्रैल को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। पहले यह 16 फरवरी, 2024 को दर्शकों के बीच आने वाली थीखास बात है कि 19 अप्रैल को ही करण जौहर भी अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी।लव सेक्स और धोखा 2 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा की सीक्वल है।
फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में लवर्स के रिश्तों की खटास, प्यार में धोखा और आज के प्यार के स्वरूप की हकीकत को बयां करेगी. आज का इंटरनेट वाला लव कितना सफल और विफल है, इस पर भी प्रकाश डालेगी. फिल्म एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *