महिला की खेत मे मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

कुशीनगर, 22 मार्च आरएनएस)। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक गांव के बाहर तालाब के पास खेत से एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। शव के पास से शराब की बोतल और साफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह अपने मायके में रहती थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह पोखरे के किनारे महिला का अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस इस घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मान रही है। गांव के लोग सुबह जब पोखरे की तरफ गए तो वहां महिला का शव देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस की माने तो महिला की हत्या बृहस्पतिवार की रात में हुई है और हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। गांव वालों की माने तो महिला की शादी तुर्कपट्टी थाना के एक गांव में हुई थी।  लेकिन पति से विवाद हो जाने की वजह से करीब 12 साल से महिला मायके में रहती थी। उसका मायका थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस के अनुसार महिला के तीन बेटे हैं और उनमें से एक की हत्या करीब तीन साल पहले हो गई थी। पुलिस के अनुसार महिला के शव के पास शराब की बोतलें और सॉफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के पोखरे के किनारे में महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *