
कुदरहा, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के भेड़वा में स्थित यशोदा एजुकेशनल एकेडमी में वृहस्पतिवार की शाम संरक्षक ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे के मौजूदगी में विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दिवाकर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबधंक आनन्द दूबे व संचालन शिक्षक राजकिशोर दूबे नें किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगिण विकास में बेहद जरूरी है। पढ़ाई के साथ सस्कृतिक कार्यक्रम होना आवश्यक है। भाजपा नेता दिवाकर मिश्र ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अच्छे बच्चो की पहचान संस्कार से ही दिखता है। जो यहां के बच्चो मे दिखाई दे रहा है।विद्यालय परिवार के साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव, नगर पंचायत प्रतिनिधि बालकृष्ण तिवारी पिंटू, अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदीप पाण्डेय ने भी बच्चो को संबोधित किया।
विद्यालय की छात्रा कशिश, पल्लवी, प्रतिभा, निशा व शिवांगी ने सरस्वती बंदना “वीणा के बजईया सातो सुर के..” से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंचल व कशिश ने स्वागत गीत “आपका स्वागत करते हैं..” प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। आंचल और अंशिका ने श्रीराम भक्ति गीत “मेरे घर राम आये हैं..” प्रस्तुत कर पूरा पंडाल भक्तिमय कर दिया। इसके साथ ही अनामिका, अनुष्का, दीपांजलि, मधु, आरजू, सोनम, विद्या, अदिति, मोनी, सुप्रिया, आयुषी, आरुषि, जया, खुशबू, सारिका, लाडली, अफसाना, खुशी, अनुराग, शिवांश, आयुष, संस्कार, राधा पासवान, काजल, सलोनी व छाया आदि ने लोकगीत, देशभक्ति गीत, किसान गीत, राजस्थानी गीत, मराठी गीत, नाटक, होली गीत, हरियाणी गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक समा बांधे रखा। मौजूद अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रम को देख पूरी रात ताली बजाते आनंदित होते दिखे। विद्यालय की संस्थापक यशोदा देवी ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साह बर्धन की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा प्रसाद पाण्डेय, मेवालाल यादव, रोशन अली, चंदन, रोहित ओझा, दुर्गाप्रसाद, सुमन मिश्रा, कृष्ण नारायण द्विवेदी, मनोज दुबे, सुशील दुबे, राजेश सोनी, रामकलप ओझा, अजय ओझा, माता प्रसाद ओझा, रामजतन निषाद, जगवंत चौधरी, राम सुमेर मौर्य, नंदलाल मोर्य, राम सजीवन, प्रभाकर प्रसाद, अनुज शुक्ल, सुनील, आर्यन, काजल वर्मा, शिवानी पासवान, अनिल गुप्ता, मधु वर्मा, शिवांगी, सावित्री, किरन के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।