पुलिस ने अभियुक्त को 01 अदद अवैध पिस्टल व 05 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार 

बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से प्राणघातक हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को 01 अदद अवैध पिस्टल व 05 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रूधौली चन्दन कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना रुधौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2024 धारा 307,147,504,506 आईपीसी व 3/25 आर्म्स Act में वांछित अभियुक्त इकरार पुत्र ताहिर अली निवासी ग्राम हसनी थाना रुधौली जनपद बस्ती उम्र 37 वर्ष को 01 अदद पिस्टल 7.65 mm, 02 अदद मैगजीन व 05 अदद जिंन्दा कारतूस के साथ दिनाक 21.03.2024 को महुआर चौराहा से समय करीब 20.15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 240/2023 धारा- 406,504 ipc थाना रुधौली जनपद बस्ती , मु0अ0सं0 58/2024 धारा-307,147,504,506 आईपीसी व 3/25 आर्म्स Act थाना रुधौली जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में ,  प्रभारी निरीक्षक रुधौली चन्दन कुमार जनपद बस्ती , उ0नि0 गौकरन पाण्डेय, उ0नि0 श्रीराम सिंह थाना रुधौली जनपद बस्ती , हे0का0 शैलेन्द्र कुमार दूबे, हे0का0 राजकुमार यादव, का0 अंकित राय, का0 राजेश मौर्य, का0 अमित सिंह, का0 आतिश गुप्ता थाना रुधौली जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *