आर0एन0एस0प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा बाजार से लगभग रात 2 बजे डायल 112 को चोरों के बारे में सूचना दी गई। बताया गया कि चार से पांच अज्ञात व्यक्ति क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठान की दुकानों से फ्रीज, व कुछ अन्य सामान चुरा कर गीता नगर की तरफ भाग रहे है। सूचना मिलते ही पीआरबी 1982 व 2018 के जवान मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर ली। 1982 पर तैनात अभिनाश यादव, अंकुर यादव, ड्राईवर लाल चंद्र व 2018 पर तैनात अनवर अली, ड्राईवर विजय सिंह ने एक चोर को मौके से पिकप सहित दबोच लिया। पुलिस ने पिकप सहित चोर को फतनपुर थाने में सुपुर्त कर दिया।ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस की सराहना की।