सोलर पैनल से देश के एक करोड़ घरों को रोशन करना मोदी सरकार का लक्ष्य- राजेंद्र मिश्रा

प्रयागराज(आरएनएस)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में महानगर की सभी मंडलों  में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रीतम नगर मुंडेरा मंडी में लगे कैंप का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के घरों के छत पर सोलर पैनल लगवा कर मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लोगों के घरों में आने वाले बिजली बिल में कमी आएगी और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस योजना के जरिए हर घर रोशन होगा और बिजली बिलों में बचत होगी। साथ ही सोलर पैनल लग जाने से पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस योजना के तहत सोलर पैनल के माध्यम से एक करोड़ लोगों के घरों को रोशन करना मोदी सरकार का लक्ष्य है।
 मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा मुट्ठीगंज, कटरा, मीरापुर कीडगंज में कैंप लगाया गया। अब तक 70 कैंप पिछड़ा मोर्चा के द्वारा लगाया जा चुका है जिसमें अभी तक 10232 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें महिलाओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया है।
इस अवसर पर राजेश केसरवानी, अजय शर्मा, प्रशांत शुक्ला, सतीश प्रजापति, शत्रुघ्न जायसवाल, दिनेश सिंह, राम लखन विश्वकर्मा, घनश्याम मौर्य, विकास बाबू जायसवाल, कमलेश पाल, राकेश भारती, नाटेश्वर सिंह, अविनाश दुबे, पार्षद नीरज गुप्ता, चंद्र किशोर जायसवाल, मनोज मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, आभा द्विवेदी, अजय जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल, रवि मिश्रा, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *