पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन का आधार – डॉ0सुशील कुमार

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अम्बेडकरनगर l मां तिलेसरा देवी पी0जी0 कॉलेज,भसड़ा टांडा अंबेडकर नगर राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जन-जागरूकता रैली कार्यक्रमाधिकारी (प्रथम इकाई) डॉ0शिवानी श्रीवास्तव (द्वितीय इकाई) डॉ0अभिषेक पांडेय मुख्यनियंता डॉ0सुशील कुमार , श्री राहुल कुमार, सुश्री एकता सिंह आदि प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाओं के निर्देशन व देख-रेख एवं अंजू, अनामिका,शिखा, ज्योति,बबीता,प्रिया पटेल, नीलम चौरसिया,रमेश,सूरज, साक्षी,आभा,महक आदि स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम भसड़ा व पहाड़पुर में ग्रामवासियों को पर्यावरण के विभिन्न महत्व को समझाया । पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न कारकों को भी समझाने का प्रयास किया पर्यावरण के लाभ को बताते हुए लोगों से उसे बचाने के लिए आवाह्न किया तथा बताया कि यदि पर्यावरण को हम लोगों ने नहीं बचाया तो वह दिन दूर नहीं जब इस हरित पृथ्वी पर जीवन बचाना संभव नहीं हो पाएगा ।भारत सरकार का हर घर सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की योजना पर्यावरण संरक्षण की तरफ ही एक कदम है। रैली के उपरांत स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण किया। बौद्धिक सत्र में “दहेज” 21 वीं सदी और विकसित भारत की संकल्पना पर एक कलंक “विषय पर स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं तथा उपस्थित प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *