विशेष शिविर में स्वयं सेवकों को वृक्षारोपण के प्रति किया जागरूक

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

बी एन सिंह स्मारक महाविद्यालय पुवासी प्रतापगढ़*में चल रहे _राष्ट्रीय सेवा योजना_ के विशेष शिविर में आज दूसरे दिन स्वयं सेवकों द्वारा दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुआ।शिविरार्थियों को आज वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। इकाई के क्रायक्रमाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने छात्र_छात्राओं को वृक्षारोपण के फायदे एवम् भविष्य में इसके लाभ से से अवगत कराया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों को स्वयं अपने जन्मदिवस पर वृक्ष लगाने तथा अपने आस पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया । इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर परिसर में उपस्थित वृक्षों के थालो की साफ सफाई किया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण अमित सिंह,बृजेन्द्र शर्मा,नीरज कुमार,जयेंद्र प्रताप, प्रदीप कुमार, एवं रूपेश आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *