नगर पंचायत अध्यक्ष ने विवेकाधीन कोष से 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया

बस्ती, 15 मार्च। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने क्षेत्र के तीन पीड़ितों को नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सहायता पाने वाली टेमा निवासिनी गुड़िया पाण्डेय के चार बच्चे विकलांग है और फालिज के शिकार पति की दवा चल रही है। इसी प्रकार धुसुरिया निवासी दुर्गा प्रसाद मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर उपचार करा रहे हैं तथा नगर बाजार निवासी राजन सोनी की दूकान में आगजनी के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया था। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने नगर पंचायत कार्यालय पर तीनों पीड़ितों को पांच पांच हजार रुपए का चेक प्रदान करते हुए कहा कि दैवी आपदा और दुर्घटना के शिकार नागरिकों की सहायता के लिए नगर पंचायत सदैव तत्पर रहेगा। ऐसे लोगों की आर्थिक मदद के लिए सरकारी तंत्र से भी सहयोग का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर बाजार देश की इकलौती ऐसी नगर पंचायत है जहां पीड़ितों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, विजय जायसवाल, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव, नियाज़ अहमद, संजय सोनकर,बिंदूलाल, तुलसीराम, अखिलेश यादव, विजय सहनी, दिनेश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, यशराज के० के०,संदीप कुमार, सत्यराम निषाद, देवेश धर द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, भाजपा नेता डा अनिल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नीलम सिंह राना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *