बस्ती। 9 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अलग-अलग स्थानों पर किशोरी के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुण्डेरवा क्षेत्र में अपने घर किशोरी अकेले थी इसी बीच मौका देख कर एक युवक उसके घर में घुस आया और किशोरी के साथ धमकी देकर छेड़खानी करने लगा जब पीड़िता ने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर राजन समेत दो खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। इसी तरह की घटना नगर थानाक्षेत्र में सामने आई है। शौच के लिए घर से बाहर निकली किशोरी को दो लोगों ने दबोच लिया और धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आजम व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।