महेन्द्र कुमार उपाध्याय
जलालपुर अम्बेडकर नगर। गुमटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा देने से गुमटी में नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है घटना जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर रामगढ़ मार्ग स्थित नेवादा पेट्रोल पंप के सामने की है कि वल्लीपुर गांव निवासी अनरसी पुत्र धन्गू पेट्रौल पम्प के सामने गुमटी रखकर चाय समोसे पान की दुकान करता था अपने परिवार का जीवको पार्जन करता था वह रोजाना की तरह रात्रि 9:00 बजे गुमटी बंद कर अपने घर चला जाता था रात्रि11:00 बजे के आसपास अज्ञात लोगों द्वारा गुमटी में आग लगा दी गई थी छप्पर सहित गुमटी जलकर राख हो गई पीडि़त द्वारा थाने में तहरीर दी गई है थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।