हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्य क्रम में निपुण बच्चों का हुआ सम्मान

दुबौलिया। शासन की मंशा के मुताबिक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर बीआरसी दुबौलिया के परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद के संयोजकत्व में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया, अतिथियों ने निपुण बच्चों को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत दुबौलिया, विशिष्ट अतिथि रीता रॉय सीडीपीओ ने कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला, दीप प्रज्वलन के उपरांत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा की साक्षी, मनसा और ममता ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया, समस्त एआरपी, रंजन सिंह, सूर्य नारायण सिंह, राजदेव सिंह, घनश्याम पाण्डेय, पूजा सोनी, अनिल सिंह, कुलदीप सिंह, अनिल ठाकरे, दिनेश सिंह, जंग बहादुर सिंह, दिनेश मौर्य, समर बहादुर, विभावती पाण्डेय, प्रवीण सिंह, रेशमा खातून, फुर्तीराम साहू आदि लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन अभिषेक त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *